मुंबई। देवंद्र फणडवीस महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार डिप्टी सीएम होंगे। इस फैसले के बाद पिछले की दिनों से महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर आ रही अटकलों को अब विराम लग गया है।
आज दोपहर 3.30 बजे फडणवीस समर्थक विधायकों के नाम के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसमें भाजपा और महायुति के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
सीएम से डिप्टी सीएम बने थे फडणवीस
उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे से भाजपा से अलग होने के बाद जब महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनी थी उससे पहले देवेंद्र फडणीस सीएम रह चुके हैं। उन्होंने सरकार गठन के लिए अपने पद को त्याग कर डिप्टी सीएम बनना स्वीकार किया था। फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से विधायक हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा को अपार सफलता मिली है। भाजपा ने यहां 132 सीटें जीती हैं।
Leave Comments