Home / उत्तर प्रदेश

सौ विधायक लाओ, सरकार बनाओ;अखिलेश यादव का ऑफर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ

 सौ विधायक लाओ, सरकार बनाओ;अखिलेश यादव का ऑफर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ।राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है। इसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।इसके साथ ही तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं के बीच दिल्ली से केशव के लखनऊ लौटने पर अखिलेश ने कटाक्ष भी किया है- लौट के बुद्धू घर को आए।

Akhilesh yadav monsoon offer to up deputy cm keshav prasad maurya - अखिलेश  का केशव प्रसाद मौर्य को मॉनसून ऑफर, 100 लाओ, सरकार बनाओ, उत्तर प्रदेश न्यूज

केशव प्रसाद मौर्य ने भी  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक्स के जरिये हमला बोलते हुए उन्हें सपा बहादुर की संज्ञा देते  हुए कहा था कि यूपी और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है। 2017 की तरह 2027 में भी हम यूपी में सरकार बनाएंगे। उन्होंने सपा के पीडीए को धोखा करार दिया था।

You can share this post!

होनी को कौन टाल सकता था: सूरजपाल 

गोंडा में पटरी से उतरे चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डिब्बे, दो की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Leave Comments