ओलंपिक पदक जीतना ध्येय ;खेल रखूंगी जारी ;दीपिका
भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कहा कि वह जब तक ओलंपिक में पदक नहीं जीत लेतीं, तब तक खेल को अलविदा नहीं कहेंगी।
- Published On :
05-Aug-2024
(Updated On : 06-Aug-2024 10:38 am )
ओलंपिक पदक जीतना ध्येय ;खेल रखूंगी जारी ;दीपिका
भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कहा कि वह जब तक ओलंपिक में पदक नहीं जीत लेतीं, तब तक खेल को अलविदा नहीं कहेंगी। विश्व कप विजेता अनुभवी तीरंदाज दीपिका का मानना है कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने में सफल रहेंगी। भारत की सबसे अनुभवी तीरंदाजों में से एक दीपिका कुमारी पेरिस में अपने लगातार चौथे ओलंपिक में खेलने उतरीं।

दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद उन्होंने खेल में वापसी की। राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद उन्होंने अप्रैल में शंघाई विश्व कप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, पेरिस ओलंपिक में वह प्रभावित नहीं कर सकीं। दीपिका ने कहा, निश्चित रूप से मैं भविष्य में और खेलना चाहती हूं और अपना खेल जारी रखूंगी। मैं ओलंपिक पदक जीतना चाहती हूं और जब तक मैं इसे हासिल नहीं कर लेती, तब तक मैं खेल नहीं छोड़ूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और मजबूती से वापसी करूंगी।
Previous article
अविश्वनीय कारनामा ;सेकेंड के पांच हज़ारवें हिस्से के अंतर से जीत
Next article
पेरिस ओलंपिक: लक्ष्य सेन चूके कांस्य पदक
Leave Comments