Home / झारखंड

तीसरी बार झारखंड की कमान हेमंत सोरेन के हाथ, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

ईडी के गिरफ्तार करने के बाद दिया था इस्तीफा

राजभवन में शपथ लेते सोरेन

रांची। हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर शपथ ली। बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।  हेमंत सोरेन हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं। ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बने थे।

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। झामुमो ने इससे पहले दिन में बताया था कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और वह सात जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। झामुमो नीत गठबंधन ने बाद में 4 जुलाई को शपथ का फैसला किया।

 पहली बार 2013 में सीएम बने थे हेमंत
सबसे पहली बार वह 2013 में सीएम बने थे।  इसके बाद 2019 में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और वे दूसरी बार सीएम बने थे। हेमंत सोरेन झारखंड में तीन बार सीएम पद की शपथ लेने वाले तीसरे नेता होंगे। इसके पहले उनके पिता शिबू सोरेन और भाजपा के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। 

You can share this post!

हेमंत सोरेन ही होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता

झारखंड; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साबित किया बहुमत

Leave Comments