Home / बिजनेस

आज भी शेयर बाजार की हालत खराब, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए, निवेशकों को 80 हजार करोड़ का नुकसान

सेंसेक्स के केवल 5 और निफ्टी के 16 शेयरों में ही रही तेजी

मुंबई। शेयर बाजार की हालत बुधवार को भी खराब रही। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 318.76 (0.38%) टूटकर 81,501.36 पर पहुंच गया। निफ्टी 86.05 (0.34%) अंक गिरकर 25000 के नीचे पहुंच गया और 24,971.30 पर बंद हुआ। बताया जाता है कि मार्केट की ऐसी हालत से निवेशकों को करीब 80 हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है।

बुधवार को बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में गिरावट के चलते बाजार में बिकवाली रही। मिडकैप शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 319 अंकों की गिरावट के साथ 81,501 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86 अंकों की गिरावट के साथ 24,971 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 5 शेयरों में ही तेजी रही। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में 16 में ही तेजी रही। एचडीएफसी लाइफ, डॉ रेड्डी, ग्रासिम, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल में ही तेजी दिखी। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, आईटीसी, टाइटन में गिरावट दर्ज की गई। आज बाजार की हालत से निवेशकों को करीब 80 हजार करोड़ का नुकसान होने का अंदाजा है।

You can share this post!

शुरुआती बढ़त के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी नीचे गिरे, कई शेयरों में हुआ नुकसान

शेयर बाजार में सुबह थी खुशहाली, शाम तक मच गया हाहाकार, निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबने का अनुमान

Leave Comments